Bareilly: बिना अनुमति दुकानों की तोड़ी सील, फिर कराने लगे निर्माण, BDA ने दर्ज कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बड़ा बाजार में दुकानों पर लगाई गई सील तोड़कर उनका दोबारा निर्माण शुरू करा देने पर बीडीए के जेई ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

बड़ा बाजार के दर्जी चौक पर कुंवर कृपाशंकर मार्केट में अवैध रूप से बनी दुकानों को बीडीए ने 24 दिन पहले सील कर दिया था। दुकान मालिक राजेश ने प्राधिकरण से अनुमति लिए बगैर सील तोड़ दी और दुकानों को तोड़कर नए सिरे से निर्माण शुरू करा दिया। शुक्रवार को बीडीए के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद जेई रमन ने राजेश के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: जिलाध्यक्ष घर से हुए फरार, तौकीर रजा के बाद अब सपा नेता संभल जाने की जिद पर अड़े

संबंधित समाचार