नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से किया दुष्कर्म, बनाई क्लिप
मुरादाबाद, अमृत विचार। नशीला पदार्थ सुघांकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला अपने पति के साथ गांव छोड़कर मुरादाबाद रहने लगी तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नशीला पदार्थ सुघांकर महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में अश्लील क्लिप बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार शारीरिक शोषण किया। महिला अपने पति के साथ गांव छोड़कर मुरादाबाद रहने लगी तो पति ने दूसरा निकाह कर लिया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की तो उन्होंने महिला थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उसका कहना था कि करीब नौ साल पहले उसका निकाह जाकिर अली के साथ हुआ था। निकाह के बाद से उसके जेठ व नंदोई बुरी नजर रखते थे। उसके छह बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि कुछ समय पहले मौका पाकर जेठ व नंदोई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार पति के आने पर जब उसने घटना की जानकारी दी तो दोनों गलती मानने लगे।
आरोप है कि इसके बाद जेठ के बेटे ने एक अन्य के साथ मिलकर उसे नशीला पदार्थ सुघां दिया। बेहोश होने पर दोनों ने दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप बना ली। इसके बाद कई दफा शारीरिक शोषण किया। महिला के अनुसार तंग आकर वह पति संग मुरादाबाद में आकर रहने लगी। मायके वालों से रकम लेकर उसने मकान बनवाया। इस बीच लाकडाउन लग गया तो वह फिर गांव चली गई। आरोप है कि पति ने किराए में रहने वाली महिला से दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। एसएसपी ने महिला एसओ को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
