भाजपा लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन नहीं करती: वायनाड में बोलीं प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोझिकोड। केरल के वायनाड से उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पहली बार राहुल गांधी के साथ अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची। प्रियंका गांधी ने यहां भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लड़ाई में भी सामान्य लोकतांत्रिक मानदंडों का पालन नहीं करती। 

प्रियंका ने भाजपा के व्यवहार की तुलना जुलाई में वायनाड में हुए भूस्खलन से की और कहा कि प्राकृतिक आपदा की तरह भाजपा का आचरण किसी नियम और किसी लोकतांत्रिक मानदंड का पालन नहीं करता, जिनका आमतौर पर राजनीतिक लड़ाई में पालन किया जाता है। 

मुक्कम में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने यह भी आरोप लगाया कि संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है, जिससे चुनावी प्रक्रिया और ‘‘हमारे देश को एकजुट रखने वाली संस्थाओं’’ में लोगों का बुनियादी विश्वास डगमगा रहा है।

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि वह संसद में उनकी आवाज उठाती रहेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संसद में आपकी आवाज उठाऊंगी, मैं आपकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगी। आपके विश्वास, मूल्य और आकांक्षाएं हैं, जिनके लिए मैं हमेशा खड़ी रहूंगी।’’

ये भी पढ़ें- वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 150 से अधिक वाहन जलकर खाक...मची अफरा तफरी

संबंधित समाचार