बहराइच: अनियंत्रित स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचे छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। राम गांव मार्ग पर बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस शनिवार शाम को पलट गई। हालांकि बस में सवार बच्चे बाल बाल बच गए।

दरअसल, शहर के लखनऊ रोड पर संत पथिक विद्यालय का संचालन होता है। विद्यालय के छात्र और छात्राओं को स्कूल बस से उनके घर छोड़ा जाता है। शनिवार शाम को तीन बजे अवकाश होने पर बच्चों को लेकर स्कूल की बस यूपी 40 टी 9917 छात्रों को लेकर जा रही थी, लेकिन रामगांव रोड पर पहुंचते ही स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें घर भेज दिया गया। लोगों का कहना है कि चालक की लापरवाही से वाहन पलटा है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें- वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, 150 से अधिक वाहन जलकर खाक...मची अफरा तफरी

संबंधित समाचार