संभल: शर्मनाक...मस्जिद में किशोरी से रेप की कोशिश, इमाम और उसका भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

तीन घंटे तक किशोरी को कमरे में रखा गया,घटना से लोगों में आक्रोश

संभल/गुन्नौर, अमृत विचार। गुन्नौर की एक मस्जिद में इमाम की मदद से उसके किशोर भाई ने किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की। इतना ही नहीं, तीन घंटे तक किशोरी को कमरे में रखा गया। घटना से लोगों में आक्रोश पनप गया तो मौके पर पहुंच गए। लोगों ने मस्जिद से किशोरी को नानी को सौंप दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने वाले किशोर और उसके सहयोगी इमाम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

शुक्रवार को गुन्नौर कस्बे की एक मस्जिद में मौलाना का किशोर भाई एक किशोरी को बहला फुसला कर ले गया। आरोप है कि किशोर ने किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर जुटने लगे। इस बीच कमरे में ही किशोरी को तीन घंटे तक बंद रखा गया। विवाद के हालात के बीच लोगों ने मस्जिद में ही इमाम और किशोर भाई के साथ किशोरी को पकड़ लिया। आरोप है कि इमाम की मदद से ही उसके भाई ने किशोरी को मस्जिद में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों ने किशोरी को उसकी नानी के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। कोतवाल ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि किशोर किशोरी को बहला फुसलाकर मस्जिद में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। उसके भाई इमाम साजिद ने सहयोग किया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अमरोहा: शिक्षक बना हैवान...छात्रा से रेप की कोशिश के बाद एसपी से शिकायत

संबंधित समाचार