Kanpur: सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल के स्थापना दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान ने बच्चों को दिया एकाग्रता का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल में शनिवार को स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। स्पर्श-द हीलिंग टच' थीम पर हुए आयोजन में बच्चों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी ने सभी को आकर्षित किया। समारोह में पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान भी शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को एकाग्रता का मंत्र दिया। समारोह के पहले दिन मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। 

समारोह की शुरुआत पद्म विभूषण उस्ताय अमजद अली खान व जैपुरिया शिक्षण समूह संस्थान के चेयरमैन शिशिर जैपुरिया ने किया। समारोह में पद्म विभूषण उस्ताद अमजद अली खान ने बच्चों को एकाग्रता का संदेश दिया। कहा कि एकाग्र रहने से हर चुनौती का सरलता से समाधान हो सकता है। कार्यक्रम में स्कूल के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान टॉपर ईशा अग्रवाल को एक लाख रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उधर कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनय गर्ग को राजाराम जैपुरिया अवार्ड से नवाजा गया। इससे पहले स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों ने प्रदर्शनी के जरिए विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें छात्रों की ओर से विकसित गांव के मॉडल को सराहना मिली। इस मॉर्डल में सोलर लाइट, जल संचयन, वेस्ट मैनजमेंट सहित अन्य सुविधाआं को प्रदर्शित किया गया।

इसी तरह ग्लोबल पीस के मॉडल ने भी सभी को आकर्षित किया। समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या शिखा बनर्जी द्वारा विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की गई, जिसमें कर्मचारियों और छात्रों की विशिष्ट उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। समारोह में बच्चों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

इनमें स्वामी परमहंस रामकृष्णा और स्वामी विवेकानंद पर आधारित लघु नाटिका की सभी ने सराहना की। इस नाटक में गुरु और शिष्य के पारस्परिक प्रेम, भावात्मक और उपचारात्मक संबंध को दर्शाया गया। विद्यालय के छात्रों की ओर से विभिन्न वाद्ययंत्रों के जरिए संगीत प्रस्तुति भी दी गई। समारोह के दौरान मधुश्री भौमिक, गणेश तिवारी, एमके मिश्रा और जीएम. (प्रशासन) शैलेंद्र अग्निहोत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार