पीलीभीत: खरीद में खेल का बढ़ा शोर...एआर कोऑपरेटिव ने खुद परखा क्रय केंद्र का हाल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जनपद भर में यूपीएसएस के 44 क्रय केंद्र है। इनका लक्ष्य 60 हजार मीट्रिक टन है। इसके सापेक्ष 23 नवंबर तक इन क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 21.77 प्रतिशत यानि 13062.2 मीट्रिक टन खरीद हो सकी थी।

खरीद की हकीकत परखने के लिए एआर कोऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार शनिवार दोपहर को मंडी समिति पीलीभीत पहुंचे। यहां पर स्थित यूपीएसएस के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। दैनिक खरीद के बारे में जानकारी की। क्रय केंद्र प्रभारियों को भी शासन की मंशा के तहत खरीद करने के दिशा निर्देश दिए।

 

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: ग्रामीण से बोले मिल जाएगा कॉमर्शियल बिजली कनेक्शन...ठगे 2.40 लाख रूपये

संबंधित समाचार