कानपुर देहात में लोडर ने मां-बेटे को कुचला: दोनों की मौत, घटना से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम, सात थानों की पुलिस मौके पर पहुंची
कानपुर देहात, अमृत विचार। मंगलपुर थानाक्षेत्र के महाराजपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने घर के बाहर खड़ी मां-बेटे के कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले वक्त रास्ते में मां ने दम तोड़ दिया। घटना से गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। सूचना पाकर सात थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा।
रविवार सुबह लोडर ने नीलम देवी और उनके बेटे हेमंत उर्फ लालू को कुचल दिया। जिसमें बेटे हेमंत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, नीलम की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों ने झींझक रसूलाबाद मार्ग जाम कर दिया।
सूचना पर मंगलपुर, राजपुर, बड़ौत, डेरापुर समेत करीब सात थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डेरापुर उपजिलाधिकारी भूमिका यादव व एडिशनल एसपी राजेश पांडे ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। परिजनों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन शांत हुए। इस दौरान करीब 5:30 घंटे के बाद जाम खोला गया और यातायात बहाल हुआ।
