मुरादाबाद: संभल हिंसा में पीड़ितों से मिलने पहुंचेंगे कांग्रेस के नेता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व नेता विरोधी दल आराधना मिश्रा समेत 8 कांग्रेसी नेता शामिल

मुरादाबाद, अमृत विचार। संभल हिंसा में पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए सोमवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आ रहा है। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, नेता विरोधी दल आराधना मिश्रा प्रमुख रूप से रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल में 8 कांग्रेसी नेता शामिल हैं।

जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान संभल में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने संभल में किसी बाहरी के प्रवेश पर रोक लगा रखी है। प्रशासन कांग्रेसी नेताओं को मिलने की अनुमति देगा या नहीं, अभी तय नहीं है। संभल हिंसा के बाद सपा की ओर से पीड़ितों से मिलने की कोशिश की गई, लेकिन प्रशासन ने पहले दिन ही अनुमति देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने सपा नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे व स्थानीय स्तर पर सांसद रुचि वीरा समेत तमाम नेताओं को घर पर नजरबंद कर दिया था। अब कांग्रेस के संभल दौरे से पुलिस प्रशासन में हलचल है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी के अनुसार संभल में हिंसा के पीड़ितों से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक फूलकुंवर, हाजी इकराम कुरैशी और संजय कपूर के अलावा संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा शामिल हैं। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व नेता विरोधी दल आराधना मिश्रा का लखनऊ से चलने का कार्यक्रम जारी हो गया है। कांग्रेस नेता संभल में हिंसा पीड़ितों से दोपहर दो बजे मिलेंगे। कांग्रेसी रामपुर जीरो प्वाइंट पर कांग्रेसी नेताओं का स्वागत करेंगे।

संबंधित समाचार