शर्मनाक: मुजफ्फरनगर में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुजफ्फरनगर। जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत शाहपुर कस्बे में रविवार रात एक व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि आरोपी युवक छोटी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़ित लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा गया है। पीड़ित लड़की के पिता द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि आरोपी छोटी ने उनकी लड़की का यौन शोषण किया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की के चीखने पर लोग वहां पहुंचे तथा आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

यह भी पढ़ें:-Gonda News: संतोष मिश्रा बने नगर कोतवाली के नए प्रभारी निरीक्षक, मनोज पाठक गए मनकापुर

संबंधित समाचार