अर्नब की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 23 नवंबर तक टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मुंबई पुलिस की महिला अधिकारी पर हमला करने के मामले में रिपब्लिक टीवी चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत देने के लिए दायर याचिका पर सत्र अदालत सुनवाई 23 नवंबर तक टाल दी। उललेखनीय है कि पुलिस ने मध्य मुंबई के एनएम जोशी पुलिस …

मुंबई। मुंबई पुलिस की महिला अधिकारी पर हमला करने के मामले में रिपब्लिक टीवी चैनल के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज मामले में अग्रिम जमानत देने के लिए दायर याचिका पर सत्र अदालत सुनवाई 23 नवंबर तक टाल दी।


उललेखनीय है कि पुलिस ने मध्य मुंबई के एनएम जोशी पुलिस थाने में अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी साम्याब्रता रे गोस्वामी और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि चार नवंबर को जब वह अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने पहुंची तो दंपति ने महिला अधिकारी पर हमला किया। अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है।

संबंधित समाचार