बाराबंकी: तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूली बस में मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी,अमृत विचार। बाराबंकी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूली बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्लतल में भर्ती कराया गया है।

cats

हादसा बाराबंकी में थाना मसौली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा बाईपास के पर गुरुकुल नगर में हुआ। जहां आज सुबह बाबा गुरुकुल अकादमी की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कन्टेनर ट्रेलर ने स्कूली बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। स्कूली बस को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ गया।

हादसे में आधा दर्जन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे के चलते हाइवे पर लंबा जाम भी लग गया। पुलिस ने हादसाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया।

यह भी पढ़ें:-बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि आज: प्रधानमंत्री मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा