बहराइच: गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत, 12 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। बहराइच जनपद के इमामगंज नहर पुलिया के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने गुरुवार रात में ई रिक्शा और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों वहनों में सवार कुल 12 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर पुलिया के पास नानपारा चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने पहले ई रिक्शा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर ऑटो से भीड़ गई। हादसे में ई रिक्शा में बैठे हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बहदुरिया निवासी पंकज (23) पुत्र चेतराम, मीना (20) पत्नी चेतराम, शिवा जी पुत्र चेतराम, लक्ष्मी पत्नी पंकज और चालक घायल हो गए। 

वहीं इस हादसे में ऑटो में सवार आठ लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। यहां लक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर पंकज, मीना, शिवा जी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनते ही देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, Bone Marrow Transplant की प्रतीक्षा कर रहे मरीज को सहायता की दी मंजूरी

संबंधित समाचार