थाना-चौकी करोगी तो सामूहिक दुष्कर्म कर मुंह पर तेजाब डलवा देंगे: कानपुर में कोचिंग से लौटते वक्त आरोपियों ने छात्रा से की छेड़छाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थानाक्षेत्र में कोचिंग से घर लौटते समय छात्रा को क्षेत्र के युवकों ने रोक लिया और अश्लीलता करने लगे। उसने विरोध किया तो छात्रा को धमकी दी कि थाना चौकी करोगी तो अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के साथ मुंह पर तेजाब डलवा देंगे। पीड़िता के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा। पीड़िता ने आरोपियों पर मामला दर्ज कराया है। 

छबीलेपुरवा निवासिनी 22 वर्षीय छात्रा ने दर्ज एफआईआर में बताया कि 3 दिसंबर को शाम करीब छह बजे कोचिंग से पढ़कर घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में फैजान और एक अन्य युव निवासी तीसरी पार्क जाजमऊ ने उससे गंदी बात बोली जिसका उसने विरोध किया। इस पर उन लोगों ने बदतमीजी करना शुरू कर दी और फैजान ने अश्लील हरकत की। 

आरोपी ने उससे कहा कि अगर ज्यादा थाना-चौकी करोगी तो तुम्हारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करके मुंह पर तेजाब डलवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि उसके भाई ने विरोध किया तो उसे मिलकर मारापीटा। उसका चश्मा व साइकिल तोड़ डाली। धमकी दी कि थाना चौकी न करना वरना तुम्हारे साथ कोई भी घटना हो सकती है। इस संबंध में जाजमऊ थाना प्रभारी अजय मिश्र के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur: आईजीआरएस में अब तक की सर्वाधिक खराब रैकिंग: जिले को मिली 74वीं रैंक...जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को फटकारा

संबंधित समाचार