Health Officer Exam मामले में पुलिस का खुलासा, परीक्षार्थी से 4-5 लाख रुपये वसूलता था माफिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की जांच में पता चला है कि "माफिया" ने एक दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भर्ती परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक परीक्षार्थी से चार से पांच लाख रुपये वसूले थे। पटना के तीन केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर ‘‘अनियमितताएं और कदाचार’’ का पता चलने के बाद बिहार सरकार ने दो दिसंबर को सीएचओ भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी।

परीक्षा आयोजित करने वाली बिहार राज्य स्वास्थ्य सोसायटी ने कहा था कि नयी परीक्षा तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। परीक्षा एक दिसंबर को पटना के 12 ऑनलाइन केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पुलिस ने इस सिलसिले में नौ उम्मीदवारों, परीक्षा केंद्रों के मालिकों और कर्मचारियों और आईटी प्रबंधकों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी 12 परीक्षा केंद्रों को पुलिस ने सील कर दिया है।

ईओयू की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार गिरफ्तार अभ्यर्थियों ने जांच के दौरान खुलासा किया कि प्रश्न पत्र हल करने वाले (सॉल्वर) समेत माफिया सीएचओ परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र मांगने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी से 4 से 5 लाख रूपये वसूलते थे। बयान में कहा गया है कि राशि का एक हिस्सा अभ्यर्थियों से पहले ही ले लिया गया था और शेष राशि का भुगतान परिणाम के बाद किया जाना था।

ये भी पढ़ें- Patna Student Protest: खान सर को पुलिस ने किया रिहा, नॉर्मलाइजेशन BPSC के खिलाफ प्रदर्शन में थे शामिल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा