कानपुर देहात में किसान का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका: सिर व चेहरा कुचला मिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चौबेपुर के टुसवा दिलावरपुर का रहने वाला मृतक किसान

कानपुर देहात, अमृत विचार। शिवली थानाक्षेत्र के पकरा गांव में खेत पर पानी लगाने गए अविवाहित किसान की हत्या कर दी गई और शव दूसरे किसान के खेत में पड़ा मिला। युवक का सिर व चेहरा कुचला गया था। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे और हत्याकांड का खुलासे के निर्देश दिए हैं।

कानपुर नगर के थाना चौबेपुर के गांव टुसवा दिलावरपुर का रहने वाला सत्येंद्र उर्फ कन्हैया यादव (26) शिवली थाना क्षेत्र के पकरा गांव स्थित खेत में पानी लगाने गया था। इसके बाद जीन पाइप बाघपुर में देने गया। फिर घर वापस नही लौटा। 

शनिवार की सुबह पकरा गांव के रामजीवन के खेत में सिर व चेहरा कुचला शव पड़ा देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर चौकी बाघपुर व कोतवाली शिवली पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर हरमीत सिंह की सूचना पर मृतक के भाई धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र, प्रदीप, करन, बहन अंजलि, राधा, मां सुशीला आदि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। भाई धर्मेंद्र ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि किसी का नाम नहीं लिया है। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा रही कि अवैध संबंध भी घटना का कारण हो सकते है। पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।

कानपुर नगर व देहात के बार्डर पर गांव

कानपुर नगर व देहात के बार्डर पर मृतक किसान सत्येंद्र का गांव है। उसका खेत कानपुर देहात के पकरा गांव में है और वह शुक्रवार को खेत पर गया था। दूसरे दिन शव पड़ा मिला। दोनों जिलों की पुलिस शव पड़े होने की सूचना पर सक्रिय हुई। हालाकि नगर पुलिस ने घटनास्थल कानपुर देहात के शिवली थाना में होने पर राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें- America गई पत्नी ने पति पर बंधक बनाने व प्रताड़ना का लगाया आरोप...लौट आई Kanpur, महिला बोली- जान लेने तक की कोशिश की

संबंधित समाचार