रायबरेली: बिजली कर्मियों के संभावित हड़ताल पर प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने उपकेंद्रों का किया निरीक्षण, कंट्रोल रूम स्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। बिजली विभाग के कर्मचारियों के संभावित हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। वहीं नोडल अधिकारी भी बना दिए गए हैं। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के साथ विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से गोरा बाजार पावर हाउस, त्रिपुला पावर हाउस और ट्रांसफार्मर वर्कशॉप का निरीक्षण किया। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। कहा कि किसी कीमत पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उधर, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सिद्धार्थ ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग की सम्भावित हड़ताल के दृष्टिगत जनहित में विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाये रखने के निर्देश शासन से मिले हैं।  

इसके तहत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कोविड एकीकृत कन्ट्रोल रूम में अस्थाई रूप से कन्ट्रोल रूम नम्बर 0535-2204086 स्थापित किया गया है, जो अग्रिम आदेश तक क्रियाशील रहेगा। इसके लिए विमलेश कुमार सहायक चकबंदी अधिकारी सदर/नोडल अधिकारी कन्ट्रोल रूम मोबाइल नंबर 9169480048 नामित किया गया है।

एडीएम ने बताया कि कन्ट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की शिफ्टवाइज डयूटी लगाई गई है, जिसमें प्रभारी कन्ट्रोल रूम अरविंद कुमार सिंह, चकबंदीकर्ता सदर मोबाइल नंबर 9559778723 एवं कन्ट्रोल रूम सहायक गीतेश सिंह, लेखपाल हरचंदपुर मोबाइल नंबर 8417808807 की ड्यूटी प्रातः छह बजे से अपरान्ह दो बजे तक लगाई गई है।

इसी प्रकार प्रभारी कन्ट्रोल रूम गोपाल रंजन श्रीवास्तव चकबंदीकर्ता सदर मोबाइल नंबर 8303027721 एवं कन्ट्रोल रूम सहायक विनय कुमार, लेखपाल सदर मोबाइल नंबर 9565019452 की ड्यूटी अपरान्ह दो बजे से रात्रि 10 बजे तक लगाई गई है। इसी प्रकार प्रभारी कन्ट्रोल रूम अमृतलाल,  चकबंदीकर्ता मोबाइल नंबर 8009066911 एवं कन्ट्रोल रूम सहायक हरिशचंद्र, लेखपाल सदर मोबाइल नंबर 6394835077 की ड्यूटी रात्रि 10 बजे से प्रातः छह बजे तक लगाई गई है। 

अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कलेक्ट्रेट स्थित कोविड एकीकृत कन्ट्रोल रूम में तैनाती रोस्टर के अनुसार उपस्थित होकर प्राप्त शिकायतों को रजिस्टर में शिकायतकर्ता द्वारा की गयी शिकायत का विवरण तिथि समय का अंकन करते हुए प्राप्त शिकायत के सम्बन्ध में त्वरित रूप से निस्तारण कर अधिकारियों को अवगत कराने के प्रति उत्तरदायी होंगे। नोडल अधिकारी समय-समय पर वस्तुस्थिति से अवगत करायेगें।

यह भी पढ़ें:-GST से और वसूली की तैयारी में सरकार, कांग्रेस करेगी इसका विरोध, राहुल गांधी का दावा

संबंधित समाचार