Bareilly: युवक का शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। शव को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक के परिवार वालों की तलाश में जुटी है।

मामला बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के अदलखिया गांव का है। रविवार को गांव की सड़क किनारे एक खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जब गांव वालों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। युवक का गला कटने या गोली लगने की भी आशंका जताई जा रही है। साथ ही अन्य जगह युवक की हत्या करके यहां शव फेंकने की भी चर्चा है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की शिनाख्त करने की कोशिश में लगी हुई है।

यह भी पढ़ें- Bareilly: नहाते समय महिला का पड़ोसी ने चुपके से बनाया वीडियो, फेसबुक पर डाला...पति को भी भेजा

संबंधित समाचार