मेरठ में शाकाहारी परिवार को मांसाहार परोसने पर हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेरठ (उप्र)। जिले में गंगानगर के एक रेस्तरां में शाकाहारी परिवार को कथित तौर पर मांसाहारी भोजन परोसे जाने के बाद लोगों ने भारी हंगामा किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि गंगानगर के डाउन टाउन कांप्लेक्स स्थित एक रेस्तरां में शुक्रवार शाम एक परिवार ने शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर किया था, लेकिन गलती से उन्हें मुर्गे का भुना हुआ मांस परोसा गया। इस घटना को लेकर परिवार ने दूसरे संप्रदाय के कर्मचारी पर जानबूझकर ‘धर्मभ्रष्ट’ करने का आरोप लगाते हुये गंगानगर थाने में शिकायत दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि गंगानगर क्षेत्र स्थित रेस्तरां के सन्दर्भ में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह परिवार के साथ रेस्तरां में खाना खाने गये थे और उसने शाकाहारी व्यंजन का ऑर्डर दिया था, लेकिन उन्हें मांसाहारी भोजन परोसा गया। मिश्रा ने कहा कि इस प्रकरण से संबंधित दोनों पक्षों के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

ये भी पढ़ें- 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज