सुलतानपुर: आग लगने से जली 8 बीघा गन्ना की फसल, पीड़ित किसान ने दी थाने पर तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। रविवार की दोपहर गन्ने के खेत में अचानक लगी आग से कई बीघा गन्ना जल गया। पीड़ित किसान ने थाने पर नामजद तहरीर दी है। कुड़वार थाना क्षेत्र के बांसी गांव निवासी ध्रुव सिंह के गन्ने के खेत में रविवार की दोपहर आग लग गयी। सूचना पर पहुंचे किसान ध्रुव सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए फायर ब्रिगेड को दी। 

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया तब तक करीब आठ बीघे गन्ने की फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसान ध्रुव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उत्तरदहा निवासी इन्द्र जीत दीक्षित की पुत्री प्रियंका अपने बोए हुए गेहूं के खेत में मजदूर से मेड़ी बनवा रही थी। मजदूर ने बीड़ी अथवा दूसरी चीज पीकर खेत की तरफ फेंक दिया। जिससे गन्ने के खेत में आग लग गई। कुड़वार थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Sultanpur News : दुर्घटना में युवती मौत के बाद पिता ने भी सदमे में तोड़ा दम

संबंधित समाचार