अमरोहा में 14 को टाउन हाल में रचनाएं पेश करेंगे राष्ट्रीय कवि
अमृत विचार और नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से कराया रहा अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन
अमरोहा, अमृत विचार। अमृत विचार और नगर पालिका परिषद अमरोहा की ओर से महिला शक्ति सम्मान के लिए अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 14 दिसंबर को नगर पालिका के टाउनहॉल में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शायर और कवि शामिल होकर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके लिए जोरशोर से तैयारी की जा रही हैं।
अमरोहा शहर में काफी समय बाद राष्ट्रीय स्तर का मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। महिला शक्ति के सम्मान में मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन अमृत विचार मीडिया समूह और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को नगर पालिका के टॉउन हॉल में किया जाएगा। इस मुशायरे एवं कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी, डॉ. विष्णु सक्सेना, सर्वेश अस्थाना, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, मंजर भोपाली, अकील नोमानी और डॉ. मंसूर उस्मानी आदि शामिल होंगे। ये प्रसिद्ध शायर शहर के लोगों के सामने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे। इनको सुनने के लिए शहर के लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। मुशायरा एवं कवि सम्मेलन शहर के लोगों के लिए एकता का प्रतीक साबित होगा। इस सम्मेलन की तैयारी तेजी से चल रही है। इसमें जिले भर के लोग पहुंचेंगे। अमृत विचार समाचार पत्र लोगों को सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर खबरें लिखने के साथ ही जनमानस के लिए मनोरंजक और उत्साहवर्द्धक कार्यक्रम कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता है। अभी कुछ दिन पहले ही बरेली में स्टार नाइट का आयोजन कराया गया था। इसमें प्रसिद्ध सिंगर परमीश वर्मा, आर मान सहित अन्य सिंगरों ने अपनी प्रस्तुति देकर लोगों के मन को मोह लिया था। इसी तरह अब अमृत विचार द्वारा अमरोहा शहर में अखिल भारतीय मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 7906815587, 9639284500, 6396461795, 7017739578 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
मुशायरा को नपा. अध्यक्ष ने बताया अच्छी पहल
नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने बताया कि महिला शक्ति सम्मान में अमृत विचार की ओर से 14 दिसंबर को जो मुशायरा व कवि सम्मेलन होने जा रहा है, यह एक अच्छी पहल है। इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए। महिलाओं के सम्मान में कवि काव्य पाठ करेंगे, यह अच्छा है।
