उन्नाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास: अराजकतत्वों ने प्राचीन शिवलिंग को किया क्षतिग्रस्त, भक्तों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। बारासगवर थानाक्षेत्र के गांव रछोलिया निवासी रामचंद्र पुत्र रामनगीना सिंह ने पुलिस को दिये प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव में उनके पूर्वजों द्वारा बनवाया गया एक शिव मंदिर है। जहां वर्षों से उनके परिजन व गांव के लोग पूजन करते आ रहे हैं। सोमवार सुबह जब भक्त मंदिर में सफाई करने पहुंचे तो मंदिर में स्थापित शिवलिंग टूटा हुआ मिला। 

बताया कि शिवलिंग को किन्हीं अराजकतत्वों ने खंडित किया है। एसओ धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग खंडित होने की सूचना मिली थी। इस पर वहां फोर्स भेजकर जांच कराई गई है। जानकारी में आया है कि वहां पर कुछ लोग नशेबाजी करते हैं। उन्हीं के द्वारा ऐसा किया जाना प्रतीत होता है। उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, मंदिर में शिवलिंग खंडित होने की सूचना पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने कहा कि अराजकतत्वों द्वारा लगातार हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। कोई भी हिंदुओ की आस्था को चोट पहुंचाएगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसपी से मामले में शामिल लोगों का पता लगवाकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- कानपुर में युवक ने गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल कर लगाई फांसी: सर्राफ की दुकान बंद होने पर मेट्रोमोनियल वेबसाइट चलाता था...

संबंधित समाचार