बिकरू कांड: तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव निलंबित
लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड मामले में विशेष अनुसंधान दल की जांच रिपोर्ट में पुलिस और गैंगस्टर विकास दुबे के बीच सांठगांठ की बात सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के पूर्व वरष्ठि पुलिस अधीक्षक अनंत देव को गुरूवार को निलंबित कर दिया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी …
लखनऊ। कानपुर के बिकरू कांड मामले में विशेष अनुसंधान दल की जांच रिपोर्ट में पुलिस और गैंगस्टर विकास दुबे के बीच सांठगांठ की बात सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर के पूर्व वरष्ठि पुलिस अधीक्षक अनंत देव को गुरूवार को निलंबित कर दिया।
गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अनंत देव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक की रैंक वाले देव इस समय पीएसी मुरादाबाद में तैनात थे। एक वरष्ठि अधिकारी के मुताबिक, एसआईटी की जांच में यह पता चला है कि पुलिसकर्मियों ने दो जुलाई की रात को वारदात से पहले पुलिस की दबिश के बारे में विकास दुबे को जानकारी दी थी।
लिहाजा उसने पुलिस पर हमला करने की पूरी तैयारी कर ली थी। एसआईटी ने अनेक आपराधिक मामले दर्ज होने के बावजूद दुबे के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने की बात भी अपनी रिपोर्ट में कही है।
