कल Kanpur आएंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह: बैठक को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह मंगलवार को शहर आएंगे। वह कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय नौबस्ता में संगठन पर्व पर चुनाव अधिकारियों की बैठक को संबोधित करेंगे। इसको लेकर सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में कार्यालय में बैठक हुई।

प्रकाश पाल ने कहा कि मंगलवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के चुनाव अधिकारी, सह चुनाव अधिकारी, चुनाव पर्वेक्षक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मंडल चुनाव अधिकारी सहित संगठन पर्व चुनाव से जुड़े सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस दौरान उन्होंने बैठक को कुशलता पूर्वक पूरी कराने की जिम्मेदारी भी दी।

मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 12 बजे लखनऊ से चलकर दोपहर 2 बजे कानपुर पहुंचेंगे। क्षेत्रीय मुख्यालय नौबस्ता में दोपहर 2 बजे चुनाव अधिकारियों से संगठन पर्व में हो रहे बूथ अध्यक्ष चुनाव की जानकारी करते हुए बैठक को संबोधित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी, पवन प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह, आलोक शुक्ला, संदीपन अवस्थी, पवन पांडे आदि रहे।

संबंधित समाचार