Kanpur: तलाकशुदा बता प्रेमजाल में फंसाती थी, फिर ब्लैकमेल करके वसूलती मोटी रकम, महिला समेत 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। बाबपूरवा थानाक्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां खुद को तलाकशुदा बताकर लोगों को प्रेमजाल में एक महिला अपनी पति और अन्य साथियों के साथ मिलकर फंसाती है। पीड़िता की तहरीर पर मौलाना समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई।  

कंघी मोहाल निवासिनी रूखसाना फातिमा पत्नी जियाउर रहमन ने दर्ज एफआईआर में बताया कि मो. शाकिर अंसारी निवासिनी छोटे मियां का हाता कर्नलगंज, दारूल उलूम देवबंद के मौलाना रियाज, मौलाना रिजवान निवासी बहराइच, सानिया नूर पत्नी मो शाकिर अंसारी व रिजवाना मुनज्जा सभी मिलकर एक संगठित गिरोह बनाकर उसके व परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं।

आरोप है कि मो शाकिर अंसारी के साथ दोनों मौलाना व अन्य परिवार के लोग संगठन बनाकर अवैध कार्य कर रहे हैं। सानिया नूर आर्थिक तंगी से परेशान थी तथा पति मो शाकिर अंसारी सऊदी अरब में नौकरी करता है। सानिया नूर के माता पिता का देहांत हो जाने व अपने को तलाकशुदा बताकर सहानूभूति लेती और उन्हें अपने प्रेमजाल में फंसाकर अवैध वसूली करती है।

इसके साथ आरोपी मना करने पर फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देते हैं। आरोप है, कि सानिया नूर ने सभी लोगों के साथ मिलकर उनके पति जियाउर रहमान को फर्जी घटनाएं गढ़कर फर्जी मुकदमे में फंसाया और 10 लाख रुपये की अवैध वसूली मांगी थी। पुलिस तथा अन्य सभी सक्षम अधिकारियों को अपने को तलाकशुदा होने व अपनी मर्जी से तलाक लेने की बात बताई।

सक्षम अधिकारियों को गुमराह करने के उद्देश्य से उलूम देवबंद का फतवा भी दाखिल कर दिया। एफआईआर में आगे बताया कि सानिया नूर के पति ने एक दिन फोन पर बात करते समय गुस्से में आकर उसे तीन तलाक दे दिया। अपने अधिवक्ता से उक्त फतवे व फेहरिस्त निकलवा पर मंथन किया तो पता चला कि दारूल उलूम देवबंद का उक्त फतवा किसी रियाज मौलाना जोकि उक्त संस्था का छात्र भी है के नाम से उसी का मोबाइल नम्बर डालकर लिया गया।

जब दोपहर 02:44 पर अपने रिश्तेदार के मोबाइल से बात कराई तो मौलाना रियाज घबरा गया और उसने बताया कि वह सानिया नूर व उसके पति को नहीं जानता उसने ऐसा मौलाना रिजवान निवासी बहराइच के कहने पर किया। कहा कि सानिया नूर विवाहित है, और मो. शाकिर अंसारी की पत्नी है। बताया कि अपनी सुविधानुसार आवश्यकता पड़ने व भ्रमित करने के लिए शाकिर अंसारी व सानिया नूर अपनी तलाक की बात कहते हैं।

मौलाना रियाज व मौलाना रिजवान द्वारा आनन फानन विधि विरुद्ध बगैर कुछ समझे तीन तलाक का फतवा दिलवा देना इस बात को प्रमाणित करता है कि उपरोक्त सभी लोग एक संगठित गिरोह बनाकर पहले लोगों को फंसाते है और फिर उन्हे डरा धमकाकर उनसे अवैध रंगदारी वसूल करते है। बताया कि सानिया नूर का परिवार साजिश रचने में पहले से ही परिपक्व है। उसका सगा बड़ा भाई लईक बिठूर में हुई बैंक डकैती में अभियुक्त है।

पीड़िता का आरोप है कि वह और उसके परिवार के लोगों को सानिया नूर व उसकी बहन रिजवाना की ओर से मांगी गई रंगदारी न देने पर यह कोई अन्य साजिश अपने गिरोह के साथ मिलकर रच सकते हैं। पीड़िता का आरोप है, कि घटना 9 अक्टूबर की है, वह पुलिस के पास गई तो वहां सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद न्यायालय की शरण ली।

इस संबंध में बाबूपुरवा थाना प्रभारी के अनुसार न्यायालय के आदेश पर आरोपियों मो शाकिर अंसारी, सानिया नूर, रिजवाना, मनुज्जा, मौलाना रियाज, मौलाना रिजवान के खिलाफ जबरन वसूली, आपराधिक धमकी समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

संबंधित समाचार