मुरादाबाद : एमडीए के खंडहर सोर्सिंग हब में मिला युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में नया मुरादाबाद स्थित एमडीए के खंडहर सोर्सिंग हब में युवक का सड़ा-गला शव मिला है। शव मिलने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो बुरी हालत में शव पड़ा हुआ था। जानकारी मिलने पर सीओ हाईवे मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर सभी साक्ष्य जुटाए। हत्या की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

कटघर थानाक्षेत्र के मोहल्ला सिंहमन हजारी निवासी बॉबी यादव (24) पुत्र गोपाल यादव सप्ताह भर पहले घर से निकला था। तभी से वह लापता था। इसके बाद बॉबी के भाई सौरभ यादव ने उसके साथी राकेश राणा से पूछताछ की थी। उसने बताया कि पाकबड़ा की ओर एक लाश पड़ी है। उसके भाई सौरभ यादव ने बताया कि राकेश राणा ने उन्हें शव दिखाया और वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार, आधे शव को कुत्तों द्वारा खा लिया गया। उसके दोनों हाथ बंधे हुए थे।

इसके बाद उन्होंने पाकबड़ा पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने जाकर देखा। सीओ हाईवे कुलदीप कुमार गुप्ता भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने सड़ा-गला शव बरामद किया है। फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।  

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : मोंटीना, रिमझिम, चेतक, अग्निवीर...महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनेंगे 15 'जांबांज' घोड़े, कराया जा रहा कड़ा अभ्यास 

संबंधित समाचार