UP: पशुधन विकास परिषद के CEO पर गंभीर आरोप, VETERINARY डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी ने की कार्रवाई की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद (यूपी एलडीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. नीरज गुप्ता पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। मंगलवार को प्रेसवार्ता में वेटरनरी डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह खोखर व उप्र पशु चिकित्सा संघ शाखा आगरा के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से 2022 में सीईओ पद पर हुआ डॉ. नीरज का चयन नियम विरुद्ध बताया है। साथ ही इस मामले में प्रमुख सचिव पशुधन पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।

अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के मुताबिक डॉ. नीरज गुप्ता ने दो साल के कार्यकाल में वित्तीय अनियमितता की है। 28 नवंबर को उनका अनुबंध खत्म होने पर छह माह का सेवा विस्तार दे दिया गया। डाटा ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने डॉ. नीरज गुप्ता  पर प्रताड़ित करने और शिकायत करने पर उन्हें निकालने का आरोप लगाया। वहीं डॉ. नीरज ने बताया कि उन पर लगे आरोप गलत है। इसके कोई साक्ष्य नहीं है।

यह भी पढ़ें:  कन्नौज: बलनापुर में लाखों की गड़बड़ी, डीएम ने शुरू कराई जांच

संबंधित समाचार