लखनऊ: महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के बीकेटी खंड विकास कार्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला समूहों ने विभिन्न स्टालों के जरिए घरेलू निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई। समूह में ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के ‘समूह से समृद्धि की ओर’, ‘जय माता …

लखनऊ, अमृत विचार। बख्शी का तालाब तहसील क्षेत्र के बीकेटी खंड विकास कार्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महिला समूहों ने विभिन्न स्टालों के जरिए घरेलू निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई।

समूह में ग्राम विकास उत्तर प्रदेश के ‘समूह से समृद्धि की ओर’, ‘जय माता दी’ स्वयं सहायता समूह द्वारा मेहंदी, ज्वैलरी एवं नमकीन सीवा, बख्शी का तालाब मिशन प्रबंध इकाई के ‘बख्शी का तालाब’ के चिकन कढ़ाई वर्क के अलावा दर्जनों महिला समूहों ने अपने घरेलू हस्तनिर्मित उत्पादों को बिक्री के लिए भी रखा।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के तौर पर प्रवीण चौधरी ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी पूजा सिंह ने की। इस अवसर पर महिला सचिव अनामिका सिंह, प्रधानों में विनीता वर्मा तथा सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान कई अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में मशाल व नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इस अवसर पर पंचायती राज अधिकारी डॉ. निरीश साहू, उपनिदेशक गिरीश चंद्र तथा एडीओ पंचायत हरिशंकर यादव पंचायत सचिव नासिर हुसैन, अंकित पटेल आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार