बरेली: मजनूपुर में फिर निकले दो डेंगू के मरीज, एलाइजा टेस्ट में पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आलमपुर-जाफराबाद ब्लाक के मजनूपुर गांव में डेंगू मरीज मिलने के बाद अधिकारियों समेत 30 लोगों की टीम ने गांव में घर-घर जाकर जांच की थी। जांच में 16 और संदिग्ध मरीज मिले जिनका सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट गुरुवार को आने पर एक बार फिर स्वास्थ्य …


बरेली, अमृत विचार। आलमपुर-जाफराबाद ब्लाक के मजनूपुर गांव में डेंगू मरीज मिलने के बाद अधिकारियों समेत 30 लोगों की टीम ने गांव में घर-घर जाकर जांच की थी। जांच में 16 और संदिग्ध मरीज मिले जिनका सैंपल लेकर एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट गुरुवार को आने पर एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रिपोर्ट में दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।


आंवला तहसील क्षेत्र के कई गांवों में पहले भी डेंगू का प्रकोप रहा है। 2018 और 2019 में सैकड़ों लोग इससे प्रभावित हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार, बीते एक माह से गांव मजनूपुर में सैकड़ों लोग बीमार थे। बुखार की चपेट में आने के बाद कई लोगों की मौत की सूचना भी आई। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

अब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मजनूपुर गांव में कुल पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद विभाग ने गांव में टीमें दौड़ा दीं। बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीमें यहां जांच करने में जुटी हैं। गांव की नालियों में दवा का छिड़काव व पूरे गांव में दोनों वक्त फॉगिंग भी कराई गई। वहीं गांव में डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक फागिंग मशीन भी दी गई जिससे समय-समय पर पूरे गांव में फागिंग कराई जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मजनूपुर गांव में डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें लगी हुई हैं। गांव में दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा विभागीय टीमें ग्रामीणों को इलाज के लिए भी जागरूक कर रही हैं। फॉगिंग और दवा का छिड़काव भी कराया लगातार कराया जा रहा है।
-डा. देशराज सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी

संबंधित समाचार