जम्मू कश्मीर: राजौरी में सैनिक ने खुद को मारी गोली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक जवान ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंजाकोटे क्षेत्र के अंजावली गांव में अपने ‘कैंप’ में ‘संतरी’ की ड्यूटी कर रहे हवलदार इंदेश कुमार ने मंगलवार देर शाम अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। 

उन्होंने कहा कि सैनिक ने यह कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है।  

यह भी पढ़ें:-UP: नौशाद अहमद बने दुबे... जौनपुर में मुस्लिम समुदाय के लोग अपना रहे हिंदू उपनाम, कर रहे यह बड़ा दावा

 

संबंधित समाचार