Bareilly: साइबर ठगों ने युवक के खाते से 4.69 लाख रुपये उड़ाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सुरेश शर्मा नगर फेस तीन निवासी मुकेश कुमार के खाते से साइबर ठगों ने सात दिन में 4.69 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस ने 67, 900 रुपये होल्ड करा दिए हैं। युवक ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकेश के मुताबिक 20 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 के बीच साइबर ठगों ने उनके आईसीआईसी बैंक की शाखा जोगीनवादा के खाते से 3,79,652 रुपये और पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पीलीभीत बाईपास के खाते से एप के जरिए 89,900 रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल की। इसके बाद पुलिस ने 67,900 रुपये होल्ड करा दिए।

यह भी पढ़ें- Bareilly: एक्ट्रेस के बेटे की मौत मामले में नया खुलासा, शव को 3 घंटे कार में घुमाया, पुलिस को किया गुमराह

संबंधित समाचार