सीतापुर: ट्रक व बाइक की टक्कर में चाचा-भतीजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। मानपुर इलाके में ट्रक व बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार चाचा व भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी कल्लू (40) पुत्र सब्बीर व उसका भतीजा साजिद (20) …

सीतापुर। मानपुर इलाके में ट्रक व बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार चाचा व भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे मानपुर थाना क्षेत्र के कैमहरा निवासी कल्लू (40) पुत्र सब्बीर व उसका भतीजा साजिद (20) पुत्र सादिक अपनी बाइक से जा रहा था। इस बीच चांदपुर-कैमहरा मार्ग पर सामने से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते कल्लू व साजिद की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस दौरान चालक ट्रक छोड़कर कहीं भाग गया। घटना की सूचना पर पहुंची मानपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

संबंधित समाचार