कंगना रनौत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत 2020-21 के किसान आंदोलन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एक मामले में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए अदालत में सुनवाई के लिये हाजिर नहीं हुईं। 

वादी के वकील के अनुसार अदालत ने अब रनौत को एक नोटिस जारी कर 24 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। यह मामला भारतीय किसान यूनियन (किसान शक्ति) के नेता गजेंद्र शर्मा ने दायर किया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि रनौत की टिप्पणियों ने उन किसानों का अपमान किया है, जो कृषि कानूनों (जो अब रद्द किए जा चुके) का विरोध कर रहे थे।

मुकदमे में शर्मा ने आरोप लगाया कि रनौत ने किसानों को ‘‘खालिस्तानी’’ और हाल ही में ‘‘बलात्कारी’’ और ‘‘हत्यारे’’ कहा। शर्मा ने पहले कहा था, ‘‘हम उनके बयानों की निंदा करते हैं और हम जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं।’’

यह भी पढ़ें:-One Nation, One Election: 'एक देश, एक चुनाव' की व्यवस्था ‘अव्यावहारिक’ ही नहीं ‘अलोकतांत्रिक’ भी: अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया

 

संबंधित समाचार