बदायूं: ADO पंचायत के बेटे ने सगे भाई पर कर दी फायरिंग, ताबड़तोड़ तीन गोलियां लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार : एडीओ पंचायत के बेटे ने अपने भाई की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। पिता के लाइसेंसी पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी खालिद विकास क्षेत्र सलारपुर में एडीओ पंचायत हैं। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वह ड्यूटी चले गए थे। घर पर उनकी पत्नी हुमा, बड़ा बेटा अमन (25) और छोटा बेटा आदिल थे। अमन के दो परिचित घर पर आए। अमन उनके साथ जाने को तैयार होने के लिए नहाने जा रहा था। इसी दौरान आदिल ने घर आए दोनों लोगों से उनके बारे में पूछा और कहा कि कहां जा रहे हो तुम लोग। अमन को इस बात का बुरा लगा। उसने आदिल का विरोध किया। 

दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। दोनों घर के दरवाजे पर आ गए। उनकी मां हुमा बीच बचाव करने लगीं। आदिल घर के भीतर गया और अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालने लगा और अमन के ऊपर फायरिंग करने लगा। उसने एक के एक बाद अमन को तीन गोली मारी और गड़बड़ाता हुआ भाग गया। घर पर अफरा तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग अमन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने अमन को मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार