कानपुर में कंपनी के पोर्टल में छेड़खानी कर 50 लाख की धोखाधड़ी: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समेत पांच पर FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। मोबाइल शॉप से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पोर्टल में छेड़छाड़ कर गलत तरीके से ग्राहक का नाम बदलकर 126 हैंडसेट डिलीवर करके 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांधी नगर सीसामऊ निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान की मोबाइल शॉप है। उनके यहां दर्शनपुरवा निवासी पंकज सिंह कछुवाहा एक फाइनेंस कंपनी में का काम देखते हैं। आरोप लगाया कि पंकज ने फाइनेंस कंपनी के पोर्टल में डिलीवरी आर्डर से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से ग्राहक का नाम बदलकर डिलीवरी किया। 

आरोपी फर्जी कस्टमर बनाकर मोबाइल डिलीवर करा देता था। उसने इस तरीके से 50 लाख रुपये कीमत के 126 मोबाइल सेट आर्डर किए। पंकज सिंह ने अपने खाते में फर्जी ग्राहकों से 32 लाख रुपये लेना स्वीकार किया। इसके साथ चार पांच अन्य आरोपी भी शामिल हैं। जिनके पास उनकी दुकान के 25 लाख रुपये हैं। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पंकज सिंह ने उनसे 25 लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। 

इस संबंध में सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पंकज सिंह और चार अज्ञात समेत पांच के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करना, बेईमानी से किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रानिक अभिलेख को असली के रूप में उपयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- IIT छात्रा फूट-फूटकर रोई, बोली- ACP ने धोखा दिया, उसे सजा दिलाकर रहूंगी, CCTV फुटेज में मोहसिन छात्रा के साथ दिखाई दिया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज