क्रुणाल पांड्या के पास से जब्त हुईं महंगी घड़ियां, डीआरआई ने किया खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के पास मिलीं मंहगी घड़ियों के कारण उन्हें गुरुवार रात मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक लिया था। डीआरआई ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा, “क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई हवाई अड्डे …

मुंबई। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार को कहा कि मुंबई इंडियन्स के हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या के पास मिलीं मंहगी घड़ियों के कारण उन्हें गुरुवार रात मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोक लिया था।

डीआरआई ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा, “क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया था और उनके पास से महंगी घड़ियां मिली थीं।” डीआरआई मानकों और गैर-आवर्ती प्रकार के लिए ये छोटा मामला था। ऐसे में सामान्य प्रचलन के अनुसार मामले को हवाई अड्डे के कस्टम विभाग को सौंप दिया गया था।”

आईपीएल विजेता मुंबई के सदस्य क्रुणाल गुरुवार रात दुबई से भारत लौटे थे। उन्हें अवैध सोना लाने के शक में मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोककर पूछताछ की गई और उनके सामान की तलाशी ली गई। उनके पास से कुछ कीमती समान मिले हैं जिसमें महंगी घड़ियां शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है जिसे डीआरआई ने मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क इकाई को सौंप दिया और क्रुणाल को जाने दिया। नियमों के अनुसार पांड्या को कस्टम ड्यूटी के रूप में इसकी कीमत का करीब 38 प्रतिशत मूल्य चुकाना होगा।

संबंधित समाचार