CMO Transfer : प्रयागराज समेत पांच जिलों के सीएमओ बदले

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रदेश में प्रयागराज समेत पांच जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बदल गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के सचिव रंजन कुमार ने पांच सीएमओ की नियुक्त करते हुए कुल नौ चिकित्सकों के स्थानान्तरण के आदेश शनिवार को कर दिए हैं।

प्रयागराज का नया सीएमओ डॉ.अरूण कुमार तिवारी को बनाया गया है, निर्वतमान सीएमओ डॉ.आशु पाण्डेय को प्रयागराज में ही संयुक्त निदेशक के पद पर भेज दिया गया है। अमरोहा मे बतौर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.सुनील तेवतिया को मुजफ्फरनगर का सीएमओ बनाया गया है, निवर्तमान सीएमओ डॉ.महावीर सिंह फौजदार को वहीं पर जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार औरेया के निवर्तमान सीएमओ डॉ.सुनील कुमार वर्मा को बतौर संयुक्त निदेशक महानिदेशालय लखनऊ भेज दिया गया है और उनकी जगह कासगंज में एसीएमओ डॉ.सुरेन्द्र कुमार सिंह को सीएमओ नियुक्त किया गया है। कानपुर नगर में निवर्तमान सीएमओ डॉ.आलोक रंजन को सहारनपुर मंडल का अपर निदेशक नियुक्त कर, उनकी जगह पीलीभीती से डॉ.हरिदत्त नेमी को सीएमओ बनाया गया है। गोरखपुर में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.अशोक कुमार सिंह को श्रावस्ती का सीएमओ नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:-लोकसभा में संविधान पर चर्चा: रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर कसा तंज, कहा- ‘ट्यूटर’ बदलना बहुत जरूरी है

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी में स्किलिंग-स्टार्टअप से बढ़ रही इनोवेशन की रफ्तार, 10 लाख युवाओं को एआई ट्रेनिंग का लक्ष्य
ट्रंप ने दी ईरान को बमबारी तेज करने की चेतावनी, बोले- आत्मसमर्पण करो या तबाह हो जाओ!... लगातार दागी जा रही मिसाइलें
आदर्श-शताब्दी बनेंगे जर्जर पशु चिकित्सालय: प्राइमरी वेटरनरी हेल्थ केयर सेंटर रखा जाएगा नाम, ब्लॉक स्तरीय दिया जाएगा दर्जा
केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन