सुलतानपुर: धनपतगंज में डंपर के कुचलने से पुत्री की मौत, पिता गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धनपतगंज/सुलतानपुर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के पीरोसरैया के पास बेटी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा दिलाने जा रहे बाइक सवार पिता बेकाबू डंपर के नीचे आ गया। डंपर के नीचे दबकर बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

रविवार की सुबह सात बजे राम अंजोर यादव निवासी पूरे रघुवीर सुखबडेरी थाना बल्दीराय अपनी अपनी बेटी अमीता यादव (23) को सीटीईटी की परीक्षा दिलाने शहर के निकट टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर बाइक से लेकर जा रहे थे। धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरोसरैया के पास  विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। 

दुर्घटना में पिता-पुत्री गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिसमें छात्रा अमीता यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। चोटिल  राम अंजोर को सीएचसी धनपतगंज ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना में छात्रा की मौत हो गयी। पिता चोटिल है, जिसे इलाज के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया है। डंफर की तलाश और कानूनी कार्यवाही जारी है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

संबंधित समाचार