जगमग हुई श्रीराम की नगरी, प्रज्जवलित हुए 5 लाख 51 हजार दीये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ की मौजूदगी में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई। दीपोत्सव में पांच लाख 51 हजार दीप प्रज्जवलित किये गए। शुक्रवार दोपहर हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान राम की पूजा की। इसके बाद भगवान राम, देवी …


अयोध्या। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ की मौजूदगी में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई। दीपोत्सव में पांच लाख 51 हजार दीप प्रज्जवलित किये गए। शुक्रवार दोपहर हेलीकाप्टर से पहुंचने के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भगवान राम की पूजा की।

इसके बाद भगवान राम, देवी सीता और लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों का स्वागत किया गया। एक प्रवक्ता के मुताबिक राम नगरी अयोध्या को तिरूपति जैसा शहर बनाने की योजना पर काम चल रहा है। कनेक्टिविटी विकास की जरूरत के लिहाज से यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा विकसित किया किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ घोषणा कर चुके हैं कि अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान राम की 251 मीटर की लंबी मूर्ति बनेगी। इसके लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है।

संबंधित समाचार