2.5 डिग्री पहुंचा अयोध्या का न्यूनतम पारा, तापमान में गिरावट जारी, अभी और बढ़ सकती है ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। वर्ष 2024 की सबसे ठंडी रात शनिवार-रविवार की रात रही। इस दिन वर्ष का सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसका असर दिन में भी दिखा, अधिकतम तापमान भी गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अभी आगे भी तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है, जिससे ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है।

दक्षिणी-पश्चिमी ठंड हवाओं के चलते बीते तीन दिनों से तापमान में गिरावट जारी है। बीते चार दिनों में तीन से चार डिग्री दर्ज हो रहा न्यूनतम पारा शनिवार-रविवार की रात सामान्य से छह डिग्री गिरकर 2..5 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। जो रविवार को सामान्य से 3.5 डिग्री कम 21 डिग्री दर्ज हुआ।

हालांकि सुबह धूप जरूर निकली लेकिन 1.5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के चलते उसके तेवर तल्ख नहीं रहे। ग्रामीण इलाकों में शाम होते ही सन्नाटा पसरने लगा है। शहरों में लोग आग का सहारा ले रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ सीताराम मिश्र ने बताया कि आगे भी तापमान सामान्य से काफी कम रह सकता है। अभी ठंड में और इजाफा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

संबंधित समाचार