फतेहपुर मे नहर की खांदी कटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न: किसानों में विभाग के खिलाफ गुस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। विजयीपुर विकासखंड क्षेत्र में नहर विभाग की लापरवाही से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है। नहर की खांदी कटने से किसानों की गेहूं की फसल डूब गई है। जिसको लेकर किसानों में विभाग के प्रति गुस्सा हैं। 

रविवार की रात अगलेहार मजरे रायपुर भसरौल गांव के समीप सुजानपुर माइनर की नहर की खांदी कट गई। नहर की खांदी कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नहर की खादी कटने से अगलेहार गांव निवासी सीताराम, राजन अवस्थी, बबलू, देवानंद, रोहित, राजेन्द्र समेत कई किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल में पानी भर गया। देर रात खेतों की रखवाली कर रहे किसान फसल में पानी भरा देख दंग रह गए। 

देखते ही देखते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में समा गई। देर रात किसानों ने नहर की कटी हुई खांदी को बांधने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह फसल को देख किसानों में विभाग के प्रति आक्रोश फैल गया। किसानों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। किसानों का आरोप है कि नहर पटरी की बिना मरम्मत व सिल्ट सफाई के ही पानी छोड़ दिया गया है। 

जिस वजह से किसानों की गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। देर रात से सुबह करीब आठ बजे तक नहर चलता रहा जिस वजह से पूरा इलाका पानी पानी हो गया है। वहीं किसानों ने बताया कि नहर विभाग के अधिशाषी अभियंता से बार बार कहने के बाद भी नहर पटरी की मरम्मत नहीं कराई गई। 

सिल्ट सफाई के नाम पर हुई खानापूर्ति 

नहर की सिल्ट सफाई के नाम पर विभाग द्वारा सिर्फ खानापूर्ति की गई है। आधी अधूरी सफाई कर नहर में पानी छोड़ दिया गया है। जिस वजह से विभागीय लापरवाही से किसानों का नुकसान हो रहा है।

क्या बोले जिम्मेदार 

नहर विभाग के जेई सुरेश सचान ने बताया कि नहर की खांदी कटने की जानकारी मिलते ही पानी बंद करा दिया गया है। मौके पर पहुंच कर कटी हुई खांदी को बांधने का काम किया जा रहा है। साथ ही नहर में मरम्मत का काम कराया जाएगा जिससे दोबारा ऐसी समस्या न आ सके।

ये भी पढ़ें- Exclusive: हाईकोर्ट के दखल पर भी जज कॉलोनी में सीवर भराव, घरों के अंदर भरता गंदा पानी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने लिखा पत्र

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका