उन्नाव में देवर ने भाभी की हत्या की: पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसीवन थाना पुलिस ने सोमवार रात की कार्रवाई

उन्नाव, अमृत विचार। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपनी सगी भाभी की हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तभी पुलिस को आरोपी देवर के बारे में सूचना मिली। 

इस पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। जहां आरोपी ने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने फायरिंग कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसमें उसके पैर में गोली लग गई। जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात आसीवन पुलिस को सूचना मिली कि रोहित पुत्र साहब लाल निवासी विजय खेड़ा ने अपनी भाभी मीना पत्नी हरिश्चंद्र की गांव के पास खेत में हत्या कर दी और मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया। तभी पुलिस को सूचना मिली कि रोहित गांव कुड़वा खेड़ा मोड़ के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोहित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तभी वह पुलिस टीम पर हमला कर भागने लगा। इस पर पुलिस ने मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मारकर पकड़ लिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म