Bahraich News: बहराइच के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक सोमवार रात को गश्त के बाद जब थाने पहुंचे तो अचानक उनकी तबियात बिगड़ गई। जिसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात दो बजे उनकी मौत हो गई। यह जानकारी  थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने दी है।

देवरिया जिले के थाना भटनी के ग्राम पिपरा बिट्ठल निवासी शिव प्रकाश दूबे (56) पुत्र अम्बिका दुबे राम गांव थाने में तैनात थे। सोमवार रात को वह पैदल गश्त के लिए गए। इसके बाद रात 10 बजे थाने पहुंचे। तभी अचानक तबियत खराब हो गई। जिस पर उपनिरीक्षक को मेडिकल कॉलेज बहराइच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रात दो बजे उनकी मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवाया और पुलिस वाहन से शव को देवरिया भेजने की प्रकिया चल रही है। 

cats

थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि साइलेंट हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शिव प्रकाश जी वर्ष 1986 में पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हुए थे। प्रमोशन पाकर महाराजंग में वर्ष 2022 में उपनिरीक्षक बने थे। बीते एक साल से राम गांव थाने में उनकी तैनाती थी। सीओ महसी डीके श्रीवास्तव ने बताया कि परिजन जिला मुख्यालय आ गए हैं। पंचायत नामा के बाद शव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:-"बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों", लिखा थैला लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, परिसर में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार