बहराइच: लखनऊ जाने से पहले ही नजरबंद किए गए कार्यकर्ता, कल धरने में शामिल होने वाले थे कांग्रेसी
बहराइच, अमृत विचार। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए मंगलवार को छावनी बाजार में एकत्रित हुए। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को नजरबंद कर दिया। इससे कांग्रेस के लोग नाराज हो गए।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर 18 दिसंबर को विधानसभा घेराव के लिए शहर कांग्रेस कमेटी बहराइच के अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाने के लिए छावनी बजार स्थिति आवास पर एकत्रित हुए। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो कोतवाली नगर और दरगाह की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को शहर अध्यक्ष के आवास पर नजरबंद कर दिया है। इससे शहर अध्यक्ष समेत अन्य नाराज हो गए। सभी का कहना है कि कोई नोटिस भी नहीं दी गई है।

इस समय शहर अध्यक्ष के आवास पर अनिल कुमार सिंह, चौधरी अब्दुल मुईद खान, धर्मेंद्र चौधरी, फ़जल खान, आकिब नदीम, खालिद हिस्सामी, आशुतोष कुमार मिश्रा, डॉक्टर हलीम आदि कांग्रेसी नेता नजर बंद हैं।
ये भी पढ़ें- Bahraich News: बहराइच के रामगांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक की मौत, जानें वजह
