लखीमपुर खीरी: प्रेम प्रसंग में उमेश वर्मा को मौत के घाट उतारने वाले नौ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बल्ला, छह डंडा, दो कार बरामद 

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। शनिवार की रात हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा सलेमपुर में प्रेम प्रसंग में बाधक बने उमेश वर्मा की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बल्ला, छह डंडा, दो कार बरामद कर की हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का मंगलवार को चालान भेजा है। 

थाना क्षेत्र के ग्राम नगरा सलेमपुर में शनिवार की रात गांव के ही आशीष भारती ने अपने साथियों के साथ प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर उमेश वर्मा की लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जूली वर्मा ने आशीष भारती, उसके दो भाई और पिता सहित चार नामजद एवं छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसी दिन कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया था। सीओ गवेंद्रपाल गौतम, हैदराबाद इंस्पेक्टर शिवाजी दुबे ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार सुबह 6:30 बजे ममरी संपर्क मार्ग हरिहरपुर पुल के पास से आशीष भारती, उसके भाई अतुल कुमार भारती, अक्षत पुत्र रामपाल, रामपाल पुत्र रामऔतार निवासी नगरा सलेमपुर, आयुष वर्मा उर्फ जस्सी पुत्र कमलेश वर्मा निवासी छितौनिया, अवनीश कुमार पुत्र बालकराम निवासी दुलारेपुर ग्रंट नंबर 10 थाना मैलानी, सुहेल खां पुत्र फारुख निवासी वीरेंद्र नगर कालोनी थाना गोला, मुजाहिद आलम पुत्र रजीउल्ला निवासी दतेली थाना हैदराबाद, शैलेंद्र कुमार पुत्र सतेंद्र वर्मा निवासी छितौनियां थाना  हैदराबाद को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बल्ला/बैट, लकड़ी के छह डंडा, दो कार बरामद कर बरामद की गई हैं।

संबंधित समाचार