बरेली: ठेकेदार के घर का ताला तोड़कर 15 लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। ठेकेदार के बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत करीब 15 लाख का सामान समेट ले गए। ताऊ की सूचना पर घर पहुंचे ठेकेदार ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी होने पर बारादरी पुलिस, फील्ड यूनिट की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, कोई क्लू पुलिस को …

बरेली,अमृत विचार। ठेकेदार के बंद घर के ताले तोड़कर चोर नकदी, जेवर समेत करीब 15 लाख का सामान समेट ले गए। ताऊ की सूचना पर घर पहुंचे ठेकेदार ने पुलिस को सूचित किया। जानकारी होने पर बारादरी पुलिस, फील्ड यूनिट की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, कोई क्लू पुलिस को नहीं मिल सका है। पुलिस का अनुमान है कि चोरी में किसी अपने का हाथ हो सकता है।

बारादरी के सरस्वती विहार निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा ने बताया कि वह पीलीभीत जिले गांव अमरिया माधोपुर के निवासी है। पिछले छह वर्ष से बरेली में रहते हैं। उनके बड़े भाई गांव के प्रधान हैं। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को वह अपने गांव को गए थे जबकि पत्नी अनीता अपने मायके बरखेड़ा में गई थी। समय अधिक होने के कारण पत्नी मायके में रुक गई, जबकि वह अपने गांव को चले गए।

चंद्रप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सुबह को पड़ोस में रह रहे उनके ताऊ रजनीश कुमार ने घर के ताले टूटे हुए देखे तो उन्हें फोन से सूचना दी। सूचना मिलने पर वह सरस्वती विहार अपने घर पहुंचे तो देखा चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर दाखिल हुए थे। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखे लाकर का ताला तोड़ दिया और चोरी कर ले गए।

चंद्रप्रकाश के अनुसार घर से चोर 5.20 लाख रुपये नकद और 260 ग्राम सोने के जेवर व करीब एक किलो चांदी के जेवर चोर ले गए। चंद्रप्रकाश के अनुसार उनके घर से चोर करीब 20 लाख की चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

“चोरी की तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।” -राजेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम बारादरी

संबंधित समाचार