कानपुर में मिला मासूम बच्ची का शव, शरीर के कई अंग गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में शनिवार देर रात से लापता 6 साल की बच्ची का शव आज काली मंदिर के पास खेतों में क्षत-विक्षत मिला। बच्ची के शरीर से कई अंग गायब हैं। पुलिस को बच्ची का खून से सना चप्पल भी बरामद हुआ है। तांत्रिक द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही …

कानपुर। कानपुर में शनिवार देर रात से लापता 6 साल की बच्ची का शव आज काली मंदिर के पास खेतों में क्षत-विक्षत मिला। बच्ची के शरीर से कई अंग गायब हैं। पुलिस को बच्ची का खून से सना चप्पल भी बरामद हुआ है। तांत्रिक द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में रहने वाले करन कुरील की 6 वर्षीय बच्ची श्रेया को गांव में रहने वाला एक किशोर पटाखा दिलाने के बहाने घर से लेकर गया था। उसके बाद से ही श्रेया लापता हो गई थी। बच्ची की तलाश देर रात से ही परिजन कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई थी।

आज सुबह खेतों में शव की जानकारी ग्रामीणों ने जब परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे परिजन बच्ची के क्षत विक्षत शव को देख हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने भी पहुंंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा इस जघन्य अपराध में जो लोग भी शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

इस बीच प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट किया, ”कानपुर में छह साल की मासूम की निर्ममता से हत्‍या हृदय विदारक है। एक-एक दोषी का पता करके कठोरतम कानूनी कार्रवाई बिना देर किए सुनिश्चित किया जाए।” उन्‍होंने लिखा कि ”ऐसा जघन्‍य अपराध करने वाले मनुष्‍य नहीं हिंसक पशु जैसे हैं।”

संबंधित समाचार