कासगंज में ओवरलोड टेंपो पर की सख्ती, कटवाए गए पायदान...कई वाहनों के किए चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, क्षेत्राधिकारी यातायात आंचल चौहान एवं एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने संयुक्त रूप से ओवरलोड टेंपो के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें 63 टेंपो पर लगे पायदानों को कटवाया गया। वहीं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों का चालान किया गया।

शहर के सोरों रोड, अमांपुर रोड, मिरहची रोड, मोहनपुरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया। ओवरलोड कर पायदान पर खड़ा कर सवारियों को ले जा रहे टेंपो को रुकवा कर उनमें लगे पायदानों को वेल्डिंग कटर से कटवा दिया गया। जिससे पायदानों पर सवारियां खड़ी होकर यात्रा न कर सकें। सभी मार्गों पर शुक्रवार को 63 टेंपो व ऑटो में लगे पायदानों को कटवाया गया।

एएसपी राजेश भारती ने कहा कि ओवरलोड वाहन से दुर्घटना होने की आशंका अधिक रहती है। यह यातायात के नियमों के विरूद्ध है। जो भी ऑटो चालक या टेंपो चालक पायदान को लगवाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी को यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है। यातायात के नियमों का पालन करने पर चालान व जुर्माना की कार्रवाई होगी। इस दौरान यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: बिना किताबों की लाइब्रेरी बना दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय 

संबंधित समाचार