Hardoi News : मौत के 24 दिन बाद भाई ने खुदवाई बहन की कब्र, बाहर निकाला गया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई अमृत विचार : मल्लावां थानाक्षेत्र अंतर्गत बहन की मौत पर भाई ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए गुरूवार को डीएम ने निर्देश पर 24 दिन कब्र की खोदाई कर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

दरअसल, उन्नाव जनपद के कैथलापुरवा कोतवाली बांगरमऊ निवासी शिवाकांत ने बताया कि बहन शिवदेवी (26) की शादी मल्लावां कोतवाली के दुर्गापुरवा निवासी सुधीर के साथ हुई थी। जिलाधिकारी को दी गई शिकायत में भाई शिवकांत ने बताया कि बीते 25 नवम्बर को बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल वालों ने बहन की मौत होने की बात छिपाते हुए गुपचुप तरीक से शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। ससुराल वालों ने बहन का शव दफना दिया था। पीड़ित ने बताया कि बहन शिव देवी के ससुराल वालों ने उसके इलाज में पूरी तरह से अनदेखी की,उनकी उसी लापरवाही के चलते उसकी बहन की मौत हुई। गुरुवार की देर शाम को एसडीएम बिलग्राम ने डीएम के आदेश पर कब्र की खोदाई कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें-Allahabad High Court Decision : धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्यता फैलाने के मामले में मोहम्मद जुबैर की गिरफ्तारी पर रोक

संबंधित समाचार