Prayagraj News : नगर निगम ने रीवा राजमार्ग पर चलाया अतिक्रमण अभियान
छह दर्जन से अधिक अवैध कब्जे को हटाया - 70 किलो पालीथिन भी पकड़ा
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार : नगर निगम जोन पांच के अंतर्गत रीवा राजमार्ग पर शुक्रवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत पुराने पुल से मामा भांजा तालाब बाजार तक छह दर्जन से अधिक अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान 70 किलो पालीथिन भी पकड़कर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। रीवा राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए लाउडस्पीकर से लोगों को कहा गया था।
बावजूद इसके तमाम लोगों ने सड़क किनारे अवैध तरीके से अपनी दुकानों को लगाकर रखा थाम महाकुंभ के मद्देनजर शुक्रवार को पुराने यमुना पुल से मामा भांजा बाजार तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस अभियान को दो टीमों के द्वारा चालाया गया। एक टीम संयुक्त नगर आयुक्त एवं अतिक्रमण प्रभारी विकास सेन जो पुराने पुल से आगे बढ़े तो दूसरी ओर मामा भांजा तालाब बाजार से नैनी जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी अपने साथ अनुपम शुक्ला अतिक्रमण प्रभारी को लेकर निकले थे।
पुराने पुल से चलने वालीं टीम पर कृषि विश्वविद्यालय के पास लोगों ने मनमानी करने का आरोप लगाया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि नाला के बाहर दुकानदारों का जबरन चालान कर वसूला गया। वहीं मीडिया कर्मियों से भी बदसलूकी की गई। मामा भांजा की ओर से चल रहे जोनल अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत 70 से अधिक अवैध कब्जे को हटाया गया। साथ ही 70 किलो पालीथिन पकड़ी गई। इससे कुल लगभग 80 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
यह भी पढ़ें- UP Board इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी, दो चरणों में होगा Exam
